जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 9 सितंबर 2026सितंबर होना
*बस्ती: यातायात पुलिस का इंटरसेप्टर से चला चाबुक, ओवर स्पीड वाहनों का हुआ ऑनलाइन चालान - सड़क पर तेज रफ्तार पर लगेगी लगाम*
*बस्ती।* पुलिस अधीक्षक *डॉ. यशवीर सिंह* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक *श्याम कांत* के मार्गदर्शन तथा में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात *कुलदीप यादव* के नेतृत्व में यातायात प्रभारी *कुलदीप त्रिपाठी* की टीम ने हाईवे पर इंटरसेप्टर मशीन से ओवर स्पीड वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया।
यातायात प्रभारी *कुलदीप त्रिपाठी* ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए इंटरसेप्टर कैमरे से तेज रफ्तार वाहनों की स्पीड को ट्रैक किया और नियमानुसार तत्काल ई-चालान की कार्रवाई की। इस दौरान कई कार, बाइक और भारी वाहन जो निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज चल रहे थे, उनके चालान किए गए।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि ओवर स्पीडिंग ही सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण है। लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ अब सख्ती भी बरती जा रही है। इंटरसेप्टर मशीन से 500 मीटर दूर से ही वाहन की स्पीड कैप्चर हो जाती है और उसका फोटो व वीडियो साक्ष्य के साथ चालान जनरेट हो जाता है, इसलिए कोई भी बहानेबाजी नहीं चलती। उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट जरूर लगाएं, नशे में वाहन न चलाएं। यातायात नियमों का पालन करने में ही सबकी सुरक्षा है। इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस के अन्य कर्मी भी मौजूद रहे और पूरे दिन हाईवे पर यह कार्रवाई जारी रही।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 9, 2026