Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
updatesthenirmal
सपा के नीले ड्रेस कोड पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का कटाक्ष, अखिलेश को दी बसपा में जाने की सलाह... #facebookvideo #fallowers #trendingreel #trendingpost #nonfollowers #बसपा #सपा #facebookpost
Basti, Basti
| Sep 9, 2026
#facebookvideo
#fallowers
#trendingreel
#trendingpost
#nonfollowers
#बसपा
#सपा
#facebookpost
MORE NEWS
बस्ती: बिजली का तार गिरने से मचा हड़कंप, विभागीय लापरवाही पर भड़के अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय सिंह टिंकू.. #trendingnow #facebookpost #nonfollowers
Basti, Basti | Sep 9, 2026
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैतृक घर की सुरक्षा पर कांग्रेस नेता महेन्द्र ने उठाये सवाल.. #fallowers #nonfollowers #trendingpost
Basti, Basti | Sep 9, 2026
शौचालय बंद, खुले में जाने को मजबूर बच्चे; भरवलिया प्राथमिक विद्यालय में गंदगी से परेशानी स्थानीय लोगों ने प्रधानाध्यापिका पर शौचालय न खुलवाने का लगाया आरोप, शासन से हस्तक्षेप कर व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग बस्ती। साऊंघाट विकासखंड के कोड़रा ग्राम सभा स्थित भरवलिया प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में बच्चों के लिए बना शौचालय नियमित रूप से नहीं खोला जा रहा है, जिसके चलते छात्र-छात्राओं को शौच के लिए खुले में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे बच्चों की परेशानी के साथ-साथ स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक विद्यालय परिसर और उसके आसपास भी साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं है। जगह-जगह गंदगी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना जिम्मेदारों की प्राथमिकता होनी चाहिए। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं शासन-प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए विद्यालय में शौचालय तत्काल खुलवाने, नियमित साफ-सफाई कराने तथा परिसर की स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। लोगों ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की भी मांग उठाई है।
Basti, Basti | Sep 9, 2026
*बस्ती: CY-VAJRA अभियान के तहत साइबर थाने की बड़ी कामयाबी, PhonePe पर नाम सर्च कर CRIME BRANCH का डर दिखाकर ठगने वाले 2 शातिर गिरफ्तार* *जनपद बस्ती,उत्तर प्रदेश 08 सितंबर 2026।* पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे *CY-VAJRA अभियान* के तहत थाना साइबर क्राइम बस्ती को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फोन पे पर नाम सर्च कर भोले-भाले लोगों को क्राइम ब्रांच लखनऊ का डर दिखाकर ठगी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी साइबर कुलदीप यादव के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना विजय नारायण मिश्रा व उनकी टीम ने यह कार्रवाई की है। इस सराहनीय कार्य के लिए वादी ने साइबर थाना पुलिस की जमकर प्रशंसा की है। *क्या है पूरा मामला -* थाना साइबर क्राइम पर मु0अ0सं0-21/2026 धारा 319(2)/318(4)/308(2)/61(2)/317(2) बीएनएस व 66सी, 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत था। इसी केस में दिनांक 07.09.2026 को समय करीब 16:35 बजे दो अभियुक्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया, जिन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। *गिरफ्तार अभियुक्त -* 1. आदित्य गुप्ता पुत्र स्व0 सीताराम गुप्ता निवासी मसकनवा बाजार थाना छपिया जनपद गोंडा, हाल पता - मंगलबाजार मस्जिद के सामने गली दक्षिण दरवाजा थाना पुरानी बस्ती, उम्र 28 वर्ष। 2. अजय सिंह चौहान पुत्र राम सिंह निवासी कंचनपुर थाना गुजैनी कानपुर नगर, मूल पता ग्राम भौसाना थाना चौबेपुर जनपद कानपुर देहात, उम्र 24 वर्ष। *अपराध का सनसनीखेज तरीका -* पूछताछ में अभियुक्त आदित्य गुप्ता ने बताया कि वह पिछले दो साल से साइबर ठगी कर रहा है। वह अपने ही भाई रितिक के नाम पर बिना बताए 10-12 बैंक खाते और सिम निकलवाता था। उसकी खुद की आदित्य ट्रेडर्स के नाम से फर्म है, जिसकी आड़ में वह BSNL डिस्ट्रीब्यूटर का काम करता था। वह अपने साथियों को ठगी के लिए सिम और खाता नंबर उपलब्ध कराता था और ठगी के पैसे का 30 प्रतिशत कमीशन लेता था। पैसा कभी ATM से निकालता था तो कभी दूसरे खातों में ट्रांसफर कर देता था। दूसरे अभियुक्त अजय ने बताया कि जौनपुर के प्रांजल यादव से 11,000 रुपये की ठगी के लिए सिम आदित्य ने ही भेजी थी। *लोगों को ऐसे फंसाते थे शातिर -* ये शातिर फोन पे या गूगल पे पर कोई भी मोबाइल नंबर डालकर चेक करते थे कि वह नंबर किस नाम से है। फिर सीधे उस व्यक्ति को कॉल कर खुद को *क्राइम ब्रांच लखनऊ का अधिकारी* बताते थे। बोलते थे - "तुम्हारे खिलाफ 42 पन्नों की CDR आई है, तुम अश्लील वीडियो देखते हो, तुम्हारे खिलाफ केस दर्ज हो रहा है क्योंकि भारत में 2018 से पोर्न देखना मना है।" इतना सुनते ही पीड़ित डर जाता था। फिर ये कहते थे - "अगर कोर्ट से केस खत्म कराना है तो 4 लाख लगेंगे, यहीं थाने से खत्म कराना है तो 15 हजार में हो जाएगा।" डर के मारे पीड़ित उनके बताए UPI / खाते में पैसा भेज देता था। जब इन्हें लगता था कि पीड़ित के पास और पैसा है तो वॉयस चेंजर लगाकर खुद को बड़ा अधिकारी बताकर और पैसे की मांग करते थे और इस तरह पूरा खाता खाली करा लेते थे। *पुलिस टीम -* प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण मिश्रा, भगवान सिंह, उ0नि0 जावेद खान, हे0का0 अंगद मौर्या, हे0का0 ऋषिवेद तिवारी, हे0का0 पवन यादव, का0 जितेन्द्र यादव, का0 इशांत कुमार, का0 अमित कुमार झा। *पुलिस अधीक्षक बस्ती की अपील -* एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने जनता से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं। तुरंत 1930 पर कॉल करें या http://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। FIR के बाद भी आपकी धनराशि वापस कराई जा सकती है। किसी भी अनजान व्यक्ति को OTP, बैंक डिटेल या आधार की फोटो कभी भी शेयर न करें। क्राइम ब्रांच या पुलिस कभी भी फोन पर पैसे की मांग नहीं करती। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 9, 2026
बाढ़ में फंसे लोगों के बीच पहुंचे सांसद राम प्रसाद चौधरी, राहत-बचाव तेज करने के दिए निर्देश प्रभावित गांवों में पहुंचकर जानीं लोगों की समस्याएं, जलनिकासी और जरूरी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने को कहा बस्ती। बाढ़ की स्थिति के बीच सांसद राम प्रसाद चौधरी ने मंगलवार को जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित एवं संभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। उन्होंने कन्हईपुर, भोसिया, चंद्रपलिया, खेमराजपुर, नरसिंहपुर, लकड़ी पाण्डेय, पकड़ी, अर्जुनपुर, ठोकर नंबर-10, सरवरपुर, पूरे मोतीराम, बर्दिया लोहार, अशोकपुर तथा कटारिया-चांदपुर सहित कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सांसद ने प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने और प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए रखने तथा स्थिति बिगड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। सांसद ने स्पष्ट किया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों तक हरसंभव मदद पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सांसद के दौरे से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को प्रशासनिक मदद और राहत कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जगी है।
Basti, Basti | Sep 9, 2026
बिग ब्रेकिंग छावनी थाना के बबुरहवा निवासी राम बहाल के आत्महत्या मामले में राम बहाल की पत्नी इंद्रावती देवी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप।
Basti, Basti | Sep 9, 2026
बीस साल से उपेक्षित संतपुर मिश्रौलिया में शुरू हुआ सड़क निर्माण नगरपालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ निर्माण कराने के दिए निर्देश बस्ती। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा एवं सभासद राजन ठाकुर के साथ नगर पालिका के वार्ड नंबर-2 संतपुर मिश्रौलिया में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कराने के निर्देश दिए। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने बताया कि संतपुर मिश्रौलिया क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। नागरिकों की समस्या को देखते हुए नगर विकास मंत्री से सड़क निर्माण के लिए आग्रह किया गया था। इसके बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया गया है। उन्होंने बताया कि यह सड़क पचपेडिया रोड से संतपुर मिश्रौलिया को जोड़ेगी। लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी है। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता, अवर अभियंता अर्पित निगम, नीतेश राय, आलोक पाण्डेय, कृष्ण मोहन शर्मा, अमिताभ मिश्र, मो. अख्तर, वृजमोहन शर्मा, आनंद राठौर, आशुतोष सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Basti, Basti | Sep 9, 2026
Basti, Basti | Sep 8, 2026