कुलपहाड़: महोबा: दहेज हत्या के मामले में पति समेत तीन को बस स्टैंड से पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुलपहाड
कुलपहाड़ कस्बे के गोविंद नगर में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में कुलपहाड़ पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति समेत तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 20 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर तीनों को कुलपहाड़ बस स्टैंड से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में पति राहुल यादव (26), राजेंद्र यादव (52) और मीना यादव (51) शामिल हैं।