पंडौल: उगन्नाथ महादेव मंदिर में चोरी के मामले में संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी: योगेंद्र कुमार, एसपी मधुबनी
मधुबनी जिला के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर स्थित उग्रनाथ महादेव मंदिर में मंगलवार और बुधवार मध्य रात्रि लगभग 2:00 के आसपास अज्ञात चोर के द्वारा 10 लाख रुपए की चांदी के जेवरात एवं अन्य सामानों की चोरी की गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामले पर मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में गुरुवार संध्या 6:00 जानकारी दिया।