पंडौल: सकरी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के डिब्बे में लगी आग
शुक्रवार रात 10:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार दरभंगा-जयनगर रेल खंड के सकरी रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन के डिब्बे में लगी आग को रेल प्रशासन की सजगता से असफल किया गया। ट्रेन नंबर 55513 के एक जनरल डिब्बे में शुक्रवार के अहले सुवह घटना बताई जा रही है। सतर्कता व सजगता से आग लगने पर उसे बुझाया गया और ट्रेन से बोगी डिब्बे को अलग कर दिया गया।