पंडौल: आरएलएम की भंग राज्यस्तरीय एवं जिला कमेटी की एक दिवसीय बैठक में मधुबनी विधायक माधव आनंद हुए शामिल
बुधवार रात 8:00 बजे प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार पटना स्थित दरोगा प्रसाद स्मृति भवन में बिहार प्रदेश आरएलएम की भंग कमेटी की राज्य स्तरीय एवं जिला कमेटी की एकदिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मधुबनी विधायक माधव आनंद शामिल हुए। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के विस्तार मजबूती एवं आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई है।