मंगलवार और बुधवार मध्य रात्रि में सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर स्थित उम्रनाथ महादेव मंदिर में 10 लाख रुपए की जेवर एवं अन्य सामानों की अज्ञात चोर द्वारा चोरी की गई थी। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामले को लेकर गुरुवार दिन के 2:00 बजे से देर शाम तक मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाई और मधुबनी मुख्यालय जांच के लिए चली आई है ।