सरैया: सरैया थाना परिसर में 2991.33 लीटर जब्त शराब का हुआ विनष्टीकरण
सरैया थाना परिसर में 2991.33 लीटर जब्त शराब का हुआ विनष्टीकरण सरैया। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून के तहत सरैया थाना परिसर में विभिन्न मामलों में जब्त की गई शराब का विनष्टीकरण किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 2991.33 लीटर शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। शराब विनष्टीकरण की प्रक्रिया अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी की गई।