सिसई: पोढ़ा में कांग्रेस नेता के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर, 4 महीने से खराब था ट्रांसफार्मर, फीता काटकर किया उद्घाटन
Sisai, Gumla | Feb 17, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के पोढ़ा गांव में सोमवार शाम नया ट्रांसफार्मर लगाकर समाजसेवी और ग्रामीणों ने फीता काटकर उद्घाटन किया।ग्रामीणों ने बताया कि विगत 4 महीने से ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरे गांव के बिजली बाधित थी।समाज सेवी प्रमोद साहू,बलराम साहू और बसंत साहू ने समस्या को कांग्रेस नेता अकिल रहमान से रखी।तब अकिल रहमान के पहल पर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगा।