सिसई: नागफेनी रापु टोली गांव में 1 साल से दो जालमीनार खराब, महिलाओं को 1 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है
Sisai, Gumla | Feb 14, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के नागफेनी रापु टोली गांव में महिलाएं लगभग एक किलोमीटर दूर कुआं से प्रतिदिन सुबह-शाम पानी सिर में ढोकर लाती है। शुक्रवार को कई महिलाएं सिर में पानी ढोकर लाती दिखी। पूछने पर महिलाओं ने बताया विगत एक साल से गांव का दोनों जल मीनार खराब पड़ा हुआ है। पीने सहित अन्य कार्यों के लिए सिर में ढोकर करीब 1 किलोमीटर दूर से प्रतिदिन पानी लाना पड़ता है।