सिसई: कुलंकेरी बगीचा टोली में 14 भैंसों की चोरी, ग्रामीणों ने मुखिया की अध्यक्षता में बैठक कर गोलबंद का निर्णय लिया
Sisai, Gumla | Feb 17, 2025 सिसई थाना क्षेत्र के कुलंकेरी बगीचा टोली गांव निवासी तीन आदिवासी महिला किसान का एक साथ 14 भैंसों को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया।मुखिया सुनीता कुमारी की अध्यक्षता में बगीचा टोली गांव में बैठक कर चोरों के विरुद्ध गोलबंद होने का निर्णय लिया। अज्ञात अपरिचित लोगो को गांव में नही घुसने देने और फेरी वालो से समान नही खरीदने बेचने का निर्णय लिया है।