सिसई: बरगांव रोड में 20 वर्षीय युवक ने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या की
Sisai, Gumla | Feb 15, 2025 सिसई थाना क्षेत्र के बरगांव रोड में 20 वर्षीय युवक अंकित कुमार पिता स्वर्गीय राम प्रसाद महतो ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।शनिवार दोपहर में मृतक की मां और बहन किसी काम से बाहर गई हुई थी।शाम में जब घर वापस आई। तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था।काफी आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खोलने पर आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया।