सिसई: अंचल कार्यालय परिसर में लाकेया पंचायत की मुखिया को वित्तीय अधिकार वापस मिलने पर मुखिया संघ ने किया स्वागत
Sisai, Gumla | Feb 15, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के लाकेया पंचायत की मुखिया सुगीया देवी को प्रखंड कार्यालय से वित्तीय पावर वापस होने के पत्र मिलने के बाद प्रखंड क्षेत्र के मुखिया संघ ने उनका स्वागत किया। सुगिया देवी ने कहा कि इसमें लाकेया पंचायत की जनता, वार्ड सदस्य और मुखिया संघ का काफी योगदान है।उन्होंने इसके लिए सभी को धन्यवाद भी दिया।मुखिया संघ के द्वारा फूल माला पहनाया गया।