महाराष्ट्र के नासिक में आवारा कुत्तों से परेशान लोगों का अनोखा प्रदर्शन, बोरियों में कुत्ते भरकर अधिकारी की टेबल पर छोड़े
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफाड़ में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या के विरोध में लोगों ने अनोखा प्रदर्शन किया। युवा सेना (यूबीटी) के जिला प्रमुख विक्रम रंधवे समर्थकों के साथ बोरियों में आवारा कुत्तों को भरकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और मुख्य अधिकारी धीरज भामरे की टेबल पर कुत्ते छोड़ दिए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर रहा है। उनका कहना है कि कुत्तों के हमले और काटने की घटनाओं से बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग परेशान हैं। प्रदर्शन के दौरान अधिकारी को नोटों की माला पहनाने की कोशिश भी की गई। अधिकारी ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए दो बार टेंडर जारी किए जा चुके हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Damoh, Damoh | Sep 18, 2026