गणेश पंडालों का एसपी आनंद कलादगी ने पुलिस अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण, समितियों को सुरक्षा के दिए निर्देश
दमोह। सुरक्षित एवं व्यवस्थित गणेशोत्सव को लेकर दमोह पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया ने शहर में स्थापित विभिन्न गणेश पंडालों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान कोतवाली नगर निरीक्षक मनीष कुमार एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दलबीर मार्को भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने गणेशोत्सव समितियों के सदस्यों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और अग्निशमन से संबंधित आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजन समितियों से पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की गई, ताकि गणेशोत्सव के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को सुरक्�
Damoh, Damoh | Sep 18, 2026