ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर, रघुनाथपुर सीएचसी में इलाज जारी
ब्रह्मपुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार सुबह 7 बजे एक अज्ञात ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे।