बहोरीबंद: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान में कलेक्टर डुड़सरा पहुंचे, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कलेक्टर आशीष तिवारी ने बहोरीबंद के ग्राम डुड़सरा पहुंचकर स्कूल, आंगनवाड़ी और ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया। आंगनवाड़ी में अर्पिता ने कविता सुनाई और बच्चों ने ‘कौआ की कहानी’ पर अभिनय किया। प्राथमिक शाला में भागवती ने 6 का और तनु ने 11 का पहाड़ा सुनाया, जबकि आराध्या ने ‘मैं हूं नीम’ पढ़कर सुनाई।