कटनी जिले के थाना बहोरीबंद क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराधों और धोखाधड़ी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा ग्रामीण इलाकों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में बहोरीबंद बाजार बस स्टैंड परिसर में ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव और कानून व्यवस्था संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई