📍 गोपालगंज | 16 सितंबर 2026
कम अनाज देने पर होगी कार्रवाई
जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पीडीएस दुकानों की जांच, खाद्यान्न वितरण एवं घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग की समीक्षा की गई।
🍚 लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन देने पर पीडीएस दुकानदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई।
🔎 सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को नियमित रूप से पीडीएस दुकानों का निरीक्षण एवं छापेमारी करने का निर्देश।
⚠️ निगरानी में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।
🔥 होटल, रेस्टोरेंट एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर मिलने पर नियमानुसार प्राथमिकी की कार्रवाई।
📋 जांच एवं छापेमारी अभियान को प्रभावी बनाकर नियमित अनुश्रवण का निर्देश।
लाभुकों के हक के राशन में किसी भी प्रकार की कटौती स्वीकार्य नहीं।
#Gopalganj #PDS #RationDistribution #PublicDistributionSystem #FoodSecurity #KisanHit #ConsumerRights #GasCylinder #Inspection #DistrictAdministration #Bihar #Sushasan