🌾 गोपालगंज | 16 सितंबर 2026
धान अधिप्राप्ति से पूर्व किसानों का निबंधन पूर्ण कराएं : डीएम
जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति से संबंधित जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के लिए धान अधिप्राप्ति की तैयारियों की समीक्षा की गई।
💰 धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य:
• सामान्य धान — ₹2,441/क्विंटल
• ग्रेड-ए धान — ₹2,461/क्विंटल
👨🌾 अधिप्राप्ति शुरू होने से पूर्व जिले में कम-से-कम 50,000 किसानों का निबंधन कराने का लक्ष्य निर्धारित।
📋 किसानों के निबंधन हेतु पंचायत स्तर पर कैम्प आयोजित करने का निर्देश।
⏱️ सभी प्रखंडों में लक्ष्य के अनुरूप निबंधन कार्य तेजी से पूरा कराने पर जोर।
⚠️ निबंधन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश।
किसान अपना धान पैक्स/व्यापार मंडल में बेचने के लिए समय पर निबंधन कराएं। 🌾
#Gopalganj #DhanAdhiprapti #PaddyProcurement #Kisan #MSP #Kharif2026 #FarmerRegistration #KisanHit #Agriculture #BiharAgriculture #DistrictAdministration #Sushasan