प्रतापगढ़: पुलिस लाइन में पहुंचे एएसपी संजय राय, मंगलवार की परेड में शामिल हुए, ड्रोन कैमरे से की गई निगरानी
पुलिस लाइन में पहुंचे एएसपी संजय राय ने सुबह 8 बजे मंगलवार परेड में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली और निरीक्षण कर अनुशासन व एकरूपता हेतु टोलीवार ड्रिल कराया। एएसपी ने कैण्टीन, 112कार्यालय, शस्त्रागार, भोजनालय, बैरिक, स्टोर, क्वार्टर गार्द का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों का अर्दली रूम किया। पूरे परेड के ड्रोन कैमरे से निगरानी किया।