प्रतापगढ़: खरहर गांव निवासी परदेश कमाने गए युवक की संदिग्ध दशा में मौत, हत्या की आशंका जताई गई
खरहर गांव निवासी धर्मेंद्र पांडेय पुत्र शत्रुघ्न पांडेय परदेश कमाने के लिए छत्तीसगढ़ गया था। वहां उसकी मौत हो गई। मौत का सही रूप से कारण पता नहीं चल सका। धर्मेंद्र पांडेय आठ महीने से छत्तीसगढ़ में एक निजी लोहे की कंपनी में ठेकेदारी का काम करता था । वह 26 अक्टूबर की रात अपने पत्नी सरिता से बात की साथ ही साथ सभी घरवालों से भी बात की।