प्रतापगढ़: दुकरा गांव में छप्पर में लगी आग, दो मवेशी झुलसे, फायर कर्मियों ने पाया काबू
प्रतापगढ़ जनपद के दुकरा गांव निवासी किशोर सिंह के छप्पर में में सोमवार की रात 7.30 बजे के आस पास आग लग गई। शोर शराबे पर ग्रामीण दौड़े । आग बुझाने का प्रयास किया। आग बढ़ती देख ग्रामीणों ने फायर कर्मियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने पानी डालकर आग बुझाई। इस दौरान छप्पर में बधाई दो गे गंभीर रूप से झुलस गई। जिनका इलाज किया जा रहा है।