प्रतापगढ़: बजरंग दल और अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने प्रयागराज के कुंभ मेले की तैयारी को लेकर पट्टी हनुमान मंदिर पर की बैठक
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा प्रयागराज में लगने वाले कुंभ मेले में प्रतिदिन एक लाख लोगों को भोजन कराया जाएगा। इसके साथ ही 2 लाख लोगों के मध्य कंबल वितरण का भी निर्णय संगठन की बैठक में लिया गया। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई । जिसमें जिला अध्यक्ष विमल सिंह व महामंत्री बलेश पांडे आदि उपस्थित रहे।