नगर कोतवाली के दहिलामऊ भूलियापुर में हुए गोकशी के मामले में सोमवार शाम 6 बजे अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया है। सीओ सिटी ने बताया की गो- पालक सुनील उपाध्याय की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम समेत गंभीर धाराओ में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।