प्रतापगढ़: नया माल गोदाम रोड पर शुरू हुआ बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवर ब्रिज का कार्य, सैकड़ों गांवों को मिलेगा लाभ
नया माल गोदाम रोड पर सोमवार शाम 6 बजे से बहु प्रतीक्षित रेलवे ओवर ब्रिज का ROB का कार्य शुरू हो गया। यह ओवर ब्रिज बन जाने से सैकड़ो लोगों को इसका सीधे लाभ मिलेगा। बता दें की सबसे पहले सहोदरपुर की तरफ जाने वाले ब्रिज का कार्य शुरू किया गया। इसके साथ ही भगवा गांव की तरफ निकलने वाले ओवर ब्रिज का भी कार्य होगा ।