पंडारक: पंडारक प्रखंड के कोंदी पंचायत में वार्ड सदस्य के लिए कराया गया उपचुनाव
पंडारक प्रखंड के कोंदी पंचायत के वार्ड संख्या 10 के लिए उपचुनाव कराए गए। यह सीट पूर्व वार्ड सदस्य शांति देवी के निधन हो जाने के बाद खाली हो गया था। राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा पुनः उपचुनाव के माध्यम से उन सीटों पर चुनाव कराए जा रहे हैं,जहां किसी कारणवश सीट खाली हो गया था। बता दें कि इस वार्ड में दो उम्मीदवार रीना देवी और वीणा देवी चुनाव मैदान में है।