ग्राम पंचायत मड़काढाना में प्रस्फुटन समिति शक्ति संचय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
==============================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने के मार्गदर्शन में ग्रामीण विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज विकासखंड जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत मड़काढाना में प्रस्फुटन समिति शक्ति संचय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने, सरपंच श्री झामसिंग पंद्राम, उपसरपंच श्री सुनील यदुवंशी तथा दृष्टि सामाजिक विकास एवं कल्याण समिति नवांकुर समिति के अध्यक्ष श्री बुनेश राजबैठे सहित प्रमुख परामर्शदाता श्री सरजू विश्वकर्मा, श्रीमती दीपा मेश्राम, श्रीमती योगिया मर्सकोले और श्री गोविंद नंदवंशी ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, स्वागत एवं प्रेरणादायी उद्बोधन के साथ हुआ। इस दौरान सभी प्रतिभागियों का विधिवत पंजीकरण किया गया।
दिनभर चले प्रशिक्षण कार्यक्रम को विभिन्न महत्वपूर्ण सत्रों में विभाजित किया गया, जिसमें मेंटर्स एवं विषय विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया। श्रीमती योगिया मर्सकोले ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के परिचय, उसके प्रमुख उद्देश्यों और आगामी लक्ष्यों की जानकारी दी। श्रीमती दीपा पाटिल ने प्रस्फुटन समिति को एक प्रभावी स्वयंसेवी संगठन के रूप में विकसित करने की व्यावहारिक बारीकियां समझाईं।
परामर्शदाता श्री सरजू विश्वकर्मा ने ग्रामीण विकास में संवाद कौशल की आवश्यकता और आधुनिक तकनीकों के महत्व पर प्रकाश डाला। श्री गोविंद नंदवंशी ने समितियों के सुचारू एवं पारदर्शी संचालन के लिए दस्तावेजीकरण के महत्व और उसकी सही प्रक्रिया की जानकारी दी। वहीं, श्री राकेश यादव ने बैंकिंग साक्षरता के विषय में प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम के अंतिम सत्र में प्रतिभागियों से फीडबैक लिया गया। समापन अवसर पर अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को मड़काढाना क्षेत्र में ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। इसके बाद सभी सहभागी सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने, सरपंच श्री झामसिंग पंद्राम, उपसरपंच श्री सुनील यदुवंशी, दृष्टि सामाजिक विकास एवं कल्याण समिति नवांकुर समिति के अध्यक्ष श्री बुनेश राजबैठे, परामर्शदाता श्री सरजू विश्वकर्मा, श्रीमती दीपा मेश्राम, श्रीमती योगिया मर्सकोले एवं श्री गोविंद नंदवंशी सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी, अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य श्री सुभाष यदुवंशी, श्री दुर्गेश उइके, श्री धन्नू नागवंशी, श्री मुन्नालाल कायदा, श्री इंदरलाल लोबो, श्री कमल राज भोपा, श्रीमती स्वाति उईके, श्रीमती गायत्री उईके, श्रीमती डॉली साहू, श्रीमती अंजुना बटके, श्रीमती भारती पन्द्राम, श्री चुन्नीलाल बानवंशी, श्री राजकुमार बेलवंशी, श्रीमती अंजली दर्शमा, श्रीमती रीतू दर्शमा, श्रीमती गीता राजबैठे सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh