शक्ति से सृजन अभियान के तहत ग्राम पंचायत मड़काढ़ाना में जल स्रोत का पूजन कार्यक्रम आयोजित
जल संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, दिलाई शपथ
========================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में शक्ति से सृजन अभियान के अंतर्गत विकासखंड जुन्नारदेव के ग्राम कन्हान वनग्राम, ग्राम पंचायत मड़काढ़ाना, खुमकाल सेक्टर क्रमांक 01 में जल संरक्षण के उद्देश्य से आज जल स्रोत पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने के मार्गदर्शन तथा नवांकुर संस्था दृष्टि सामाजिक विकास एवं कल्याण संस्था के अध्यक्ष श्री बुनेश राजबैठे के नेतृत्व एवं उपस्थिति में ग्राम कन्हान वनग्राम के बारहमासी तालाब में ग्रामीणों के सहयोग से पूजन किया गया।
कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष श्री बुनेश राजबैठे ने बताया कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल संरक्षण के प्रति निरंतर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बारहमासी तालाब को स्वच्छ बनाए रखना आवश्यक है। इस वर्ष कम बारिश होने के कारण जल संकट की स्थिति बन सकती है। इसलिए तालाब को गंदगी मुक्त रखते हुए स्वच्छ बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर श्री धन्नू नागवंशी ने उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में श्री सुनील उईके, श्री राजेश भोपा, श्री प्रेमसिंग उईके, श्री रज्जू उईके, श्री आशिक सरयाम, श्रीमती भारती पंद्राम, श्रीमती रबिना उईके, श्री अनुज उईके, श्री विकास उईके, श्रीमती गीता राजबैठे, श्रीमती बतेसिया उईके, श्रीमती रधिया उईके, श्रीमती प्रेमबती भोपा और श्रीमती शांति दर्शमा सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh