मच्छर चौराहा बना अखाड़ा, शराबियों ने 15 मिनट तक मचाया तांडव
उरई। शहर के चर्चित शहीद भगत सिंह चौराहे यानी मच्छर चौराहे पर रविवार को नशे में धुत दो लोगों ने जमकर हंगामा काटा।
किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और सड़क किनारे करीब 15 मिनट तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
दोनों नशे में एक-दूसरे पर टूट पड़े।
राहगीर तमाशबीन बने रहे और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। चौराहे पर हुए इस हंगामे से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आखिरकार राहगीरों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया।
सवाल यह है कि शहर के व्यस्त चौराहे पर खुलेआम नशे में हंगामा होता रहा और जिम्मेदारों को इसकी भनक तक नहीं लगी?
फिलहाल मामले में पुलिस कार्रवाई की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
#उरई #जालौन #मच्छरचौराहा #उरईन्यूज #जालौनन्यूज #ब्रेकिंगन्यूज #बड़ीखबर #उरईब्रेकिंग #जालौनब्रेकिंग #हाईवोल्टेजड्रामा #शराबियोंकाहंगामा #शराबी #मारपीट #चौराहेपरहंगामा #पुलिस #वायरलन्यूज #ताजाखबर #क्राइम_न्यूज
Kalpi, Jalaun | Aug 23, 2026