उपजेल कसरावद में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर सभी बंदियों और स्टाफ को संविधान का महत्व और प्रमुख प्रावधानों संबंधित जानकारी दी गई । पैरालीगल वालेंटियर अकील खान द्वारा बताया गया कि संविधान एक लोकतांत्रिक देश के लिए आधार होता है यह लोगों को समानता स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है ।