बलकवाड़ा थाना प्रभारी रितेश यादव ने आज सोमवार 2 बजे जानकारी देते हुए बताया की पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 03 मई 2024 और 23 सितम्बर 2024 को गुम हुई नाबालिक बालिकाओ की सूचना पर थाना बलकवाडा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था । दोनों बालिकाओ को पोरबंदर गुजरात से सकुशल दसत्याब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है ।