कसरावद न्यायालय के ADPO हरेसिंह पाण्डर ने आज सोमवार को शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कबाडी का सामान खरीदने वाले व्यक्ति से लूट करने वाले तीन आरोपियों को आज सोमवार को कसरावद न्यायालय ने 3 वर्ष का श्रम कारावास की सजा सुनाई ।आरोपी गोकुल उर्फ नाना सोलंकी निवासी ऊन,सुनील वर्मा 23 वर्ष निवासी बोरावा और अमित ऊर्फ सुमित चौहान 19 वर्ष निवासी ऊन को सजा दी गई