कसरावद के मंडलेश्वर मार्ग पर पिकअप वाहन ने दो बाइक सवार युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी जिसमें बा शिवम पिता पदम 25 और शुभम पिता किशोर 23 गंभीर रूप से घायल हो गए । उन्हें कसरावद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहा से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था उपचार के दौरान शिवम की मृत्यु हो गई वहीं शुभम का इलाज जारी है