बहराइच: किशुनपुर मीठा में छत पर सो रहे व्यक्ति की जहरीले सांप के काटने से हुई मौत
बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत किशुनपुर मीठा में छत पर सो रहे व्यक्ति को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर आये थे। जहा उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि सांप के काटने से व्यक्ति की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।