बहराइच: कलेक्ट्रेट में डीएम ने बैठक कर उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कलेक्ट्रेट में डीएम अक्षय त्रिपाठी द्वारा बैठक कर उद्योग विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। रविवार शाम को इस संबंध में जानकारी देते हुए दीयों ने बताया कि बैठक के दौरान डीएम द्वारा ऋण पत्रावलियों के निरस्त होने के कारणों की समीक्षा करते हुए जिला समन्वयकों को निर्देश दिया गया है कि लंबित पत्रावलियों को यथाशीघ्र निस्तारित कराना सुनिश्चित करें।