बहराइच: मटेरा - नानपारा के बीच दो बाइकों की टक्कर, हादसे में बुलेट बाइक सवार की मौत, तीन लोग घायल
बहराइच में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। हादसा थाना मटेरा नान-पारा हाईवे पर हुआ, जहां दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गईं। जिसमें बुलेट बाइक सवार की मौत हो गई। तीन घायल है। जिनका इलाज जारी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।