बहराइच: गल्ला मंडी निवासी युवक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत गल्ला मंडी निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। वहीं रविवार को अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने बताया कि युवक मृत अवस्था में आया था। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई थी। वहीं पुलिस जाच में जुट गई है।