बहराइच: सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने जल शक्ति मंत्री के बयान पर पलटवार किया, बोले- भाजपा सरकार में भर्तियों के 18 पेपर हुए लीक
रविवार को बहराइच दौरे पर पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला उन्होंने कहा कि सपा सरकार मे नियुक्तियों के समय सपाई झोला लेकर चलते थे जिस पर पलटवार करते हुए सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता तारिक़ खान ने कहा कि भाजपा सरकार में भर्तियों के 18 पेपर लीक हुए यह है बीजेपी का भ्रष्टाचार।