बहराइच: फ़तना में युवक की जहरीले पदार्थ खाने से हुई मौत, ससुराल से वापस आने के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ
बहराइच में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पिंटू जो फतना थाना रिसिया का रहने वाला था। वह मुंबई से शनिवार को घर लौटा था। और ससुराल गया था। वापस आने के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जाच में जुट गई है।