बिंदकी: बीकमपुर पहुंचे विधायक राजेंद्र सिंह पटेल और उनकी धर्मपत्नी विजय लक्ष्मी पटेल ने न्याय का भरोसा दिया
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीकमपुर गांव रविवार की सुबह लगभग 10:00 बजे भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल तथा उनकी धर्मपत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजयलक्ष्मी पटेल पहुंचे। दोनों लोगों ने मृतक राजू विश्वकर्मा के परिजनों से मुलाकात किया। परिजनों ने शिकायत किया कि उन लोगों को धमकी मिल रही है।विधायक ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।