मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा वंदेमातरम् को अधूरा गाने के निर्णय को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। धामी ने इसे कांग्रेस की कथित तुष्टिकरण की राजनीति का उदाहरण बताते हुए कहा कि जिस वंदेमातरम् के उद्घोष के साथ क्रांतिकारियों ने देश के लिए बलिदान दिया, उसी राष्ट्रगीत की पंक्तियों में भी वोट बैंक की राजनीति तलाशना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जितना तुष्टिकरण करेगी, देश की जनता उतनी ही मजबूती से राष्ट्रवाद, राष्ट्रहित और राष्ट्रीय एकता के साथ खड़ी होगी।
#PushkarSinghDhami #VandeMataram #Congress #UttarakhandPolitics #UttarakhandNews #PoliticalNews #Nationalism #NationalUnity #IndiaNews #IndianPolitics #VandeMataramControversy #BreakingNews #HindiNews #NewsReel #PoliticalStatement #LatestNews #HaldwaniExpressNews