नैनीताल जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए प्रशासन ने 109 संवेदनशील गांवों को चिन्हित किया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने रेड जोन वाले गांवों में गुणवत्तापूर्ण चैनलिंग फेंसिंग और पर्याप्त सोलर लाइट्स लगाने के निर्देश दिए हैं। इन कार्यों के लिए खनन न्यास से 2.5 करोड़ रुपये अतिरिक्त उपलब्ध कराए गए हैं। प्रशासन का लक्ष्य ग्रामीणों की जान-माल और कृषि-बागवानी की फसलों को वन्यजीवों से होने वाले नुकसान से बचाना है।
#Nainital #Uttarakhand #HumanWildlifeConflict #WildlifeConflict #LalitMohanRayal #NainitalNews #UttarakhandNews #HaldwaniNews #WildlifeProtection #FarmersSafety #SolarLights #Fencing #BreakingNews #NewsUpdate #HindiNews #HaldwaniExpressNews