मंडी: चुनावों में रिश्वत देने और लेने वालों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए उड़न दस्ते गठित: उपायुक्त
Mandi, Mandi | Mar 17, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी मण्डी अपूर्व देवगन ने कहा कि चुनावोें में मतदाताओं को डराने और धमकाने में लिप्त लोगों और रिश्वत देने और लेने वालों के विरूद्ध मामले दर्ज करके ऐसे लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए उड़न दस्ते गठित किए गए है। उन्होंने कहा कि मतदाता किसी प्रकार की रिश्वत स्वीकार न करें और यदि कोई व्यक्ति किसी रिश्वत की पेशकश करता हैं तो जानकारी दें।