मंडी: मंडी में SDRF के 18 पुलिस जवानों की 24 घंटे की कड़ी निगरानी में रहे देव अनंत बालूनाग- देव बालूनाग के मौहता बलवीर ठाकुर
Mandi, Mandi | Mar 17, 2024 देव अनंत बालूनाग के मौहता बलवीर ठाकुर ने रविवार को मंडी मुख्यालय में कहा कि शिवरात्रि महोत्सव में देव अनंत बालूनाग पर कड़ी सुरक्षा रखी गई। इसमें एसडीआरएफ के 18 पुलिसकर्मी 24 घंटे देवता की निगरानी में साथ रहे। उन्होंने मंडी पुलिस के रवैए पर हैरानी जताते हुए कहा देव बालूनाग जब माधोराय,देव कमरूनाग और भक्त के घर आतिथ्य के लिए दौरान पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया।