मंडी: मंडी शहर के पुरानी मंडी के समीप ब्यास नदी से लावारिस शव हुआ बरामद, जांच में जुटी पुलिस- एएसपी मंडी सागर चंद्र
Mandi, Mandi | Mar 16, 2024 मामले में पुलिस चौकी शहर मंडी की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए शनिवार को एएसपी मंडी सागर चंद्र ने कहा कि मंडी शहर पुलिस चौकी के पुरानी मंडी के समीप ब्यास नदी से लावारिस व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने बरामद शव का पोस्टमार्टम करवाया है। लावारिस शव की जानकारी अन्य पुलिस थाना के साथ सांझा की है।