मंडी: मंडी जिला में 1247 पोलिंग बूथ होंगे स्थापित-अपूर्व देवगन उपायुक्त मंडी
Mandi, Mandi | Mar 16, 2024 उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि मंडी जिला के 10 विधानसभा क्षेत्रों में 1217 पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला में कुल मतदाताओं की संख्या 8,66,859 है जिसमें पुरुष मतदाता 4 लाख 38 हजार 457 तथा महिला मतदाता चार लाख 28 हजार 400 मतदाता हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 10140 है। 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं की संख्या 8755 है।