मंडी: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2024 का निकाला गया रैफल ड्रॉ, ASP सागर चंद्र ने दी जानकारी
Mandi, Mandi | Mar 17, 2024 अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2024 के उपलक्ष्य में मेले के समापन पर पड्डल मैदान में जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर की अध्यक्षता में रैफल ड्रॉ निकाला गया। यह जानकारी एएसपी मंडी सागर चन्द्र ने दी। उन्होंने कहा कि पहला पुरस्कार ऑल्टो-800 कार टिकट नंबर 121271 का निकला।