कालपी: बरदौली गांव में महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने 6 लोगों पर दर्ज किया केस
Kalpi, Jalaun | Feb 20, 2026 कालपी कोतवाली क्षेत्र के बरदौली गांव निवासिनी कौशल्या ने 18 फरवरी को पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 17 फरवरी को गांव के ही निवासी अंकित समेत 6 लोगों ने मेरे साथ और मेरे पूरे परिवार के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की थी, जिसको लेकर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए शुक्रवार की दोपहर करीब 3:30 बजे जानकारी दी है।