Public App Logo
कालिम्पोंग, पश्चिम बंगाल। कालिम्पोंग से बिंदु जाने वाली सड़क पर रविवार शाम अचानक भूस्खलन होने से अफरा-तफरी मच गई। भूस्खलन की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार बाल-बाल बच गया। घटना के समय सड़क पर कई पर्यटक भी मौजूद थे। अचानक पहाड़ से मलबा और मिट्टी गिरने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह वहां से हटकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद भूस्खलन की भयावहता साफ नजर आ रही है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के बीच भूस्खलन की घटनाओं ने यात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। . . . . #Kalimpong #Bindu #Landslide #KalimpongNews #WestBengal - Fatehabad News